मिश्रा मऊ में बन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला।
????????राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम पहुंची गांव
????????अवैध निर्माण गिरेंगे की नहीं संशय बरकरार
????????ग्रामीणों का लगा रहा मजमा
????????टीम पर ग्रामीणों का आरोप,जब मकान बन रहे थे तब क्यों नहीं रोका गया।
*फतेहपुर।* सदर तहसील के गांव मिश्रा मऊ में वन विभाग की जमीन में अवैध रूप से बने मकानों को गिराने का मामला वन विभाग की गले की फांस बन गया है अब ने उगलते बन रहा है न निगलते ? उधर जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल की नाराजगी के कारण बन विभाग के हांथ पांव फूल आए हैं। ग्रामीणों ने जिस तरह के सवाल दागे हैं उससे बोलती बंद हो गई है। शिकायत कर्ता ऊपर तक जाने की बात कह रहा हैं।
भरोसे मंद सूत्रों ने बताया है वन विभाग मुकदमे का पेंच फसा कर पूरे प्रकरण को ठंडे बस्ते में डालने की फिराक में है। वन विभाग के दारोगा अवधेश कुमार किसी भी तरह की टिप्पणी से बचते नजर आए । उन्होंने सिर्फ इतना कहा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।







