लोकेशन रायबरेली
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गिनाई उपलब्धियां ।
रायबरेली मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने पर रायबरेली में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस अवधि की उपलब्धियों को गिनाया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनकी तपस्या से देश समृद्धि की ओर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने ऑप्रेशन सिन्दूर को देश के लिये बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कुछ लोग इसके नाम पर आपत्ति कर रहे थे। उन्होंने गाँधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इसके नाम पर आपत्ति कर रहे हैं मैंने उनके परिवार की किसी महिला के मांग में सिन्दूर नहीं देखा। ऐसे में जो भारतीय संस्कृति से रूबरू नहीं है वो तो इसका नाम ऑप्रेशन सिन्दूर किये जाने पर आपत्ति करेगा ही।
