लोकेशन रायबरेली
मृतक सब इंस्पेक्टर चमन सिंह की मौत में मिली 1 करोड़ 70 लाख की धनराशि।

मृतक की पत्नी परिवार को देने से कर रही है मना मृतक के पिता पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय
रायबरेली ड्यूटी के दौरान एक्सीडेंट में हुई सब इंस्पेक्टर चमन सिंह की मौत के मामले में न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पत्नी भुगतान का एक करोड़ 70 लाख रुपए हड़पे मृतक सब इंस्पेक्टर के पिता अनिल कुमार सिंह ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार मामला 12 फरवरी 2025 का था जहां ड्यूटी के दौरान सेमरी चौकी प्रभारी चमन सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी मृतक सब इंस्पेक्टर चमन सिंह मूल रूप से बहराइच जनपद के रहने वाले थे घटना के तुरंत बाद पत्नी पूजा सिंह अपने मायके चली गई इसके बाद सरकार के द्वारा मिलने वाली धनराशि को लेकर उसके मन में लालच आ गया और उसने परिवार की जिम्मेदारी उठाने से मना कर दिया जिसके बाद परिजनों ने सत्र न्यायालय बहराइच में वाद दायर किया जहां पूरा मामला लंबित है 1 अगस्त 2025 को लखनऊ मुख्यालय में मृतक सब इंस्पेक्टर की पत्नी पूजा को एक करोड़ 70 लाख का चेक दिया गया जिसकी सूचना मृतक सब इंस्पेक्टर के पिता को नहीं दी गई पैसा पाने के बाद बहू ने पैसा देने से साफ इनकार कर दिया मृतक चमन सिंह के पिता ने रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय के गुहार लगाते हुए मदद की अपील की है।







