बहराइच
नहर विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने खोला मोर्चा ,
बहराइच में नहर विभाग के कर्मचारियों को अपने ही अधिशासी अभियंता के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा ,,सिविल डिप्लोमा इंजीनिअर संघ के बैनर तले धरने पर बैठे नहर विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि सरयू नहर खण्ड 7 के अधिशासी अभियंता हठधर्मिता से कार्य कर रहे हैं और मनमाना रवैया अपनाते हुए किसी की भी बात नही सुन रहे ,,अक्सर दफ्तर से भी गायब रहते हैं और कर्मचारियों की किसी भी समस्या का समाधान नही करते ,,धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का निराकरण कर अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की जाए।







