जनपद फतेहपुर
नहीं रहे चिकित्सा सेवा के सूरज,डा सूरजदीन आर्य

विकासखंड अमौली कस्बे के वरिष्ठ डॉक्टर जिन्होंने 1952 में अमौली के अंदर पहले क्लिनिक कि स्थापना की,,,,,
अमौली, समूचे फतेहपुर जनपद के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी था क्योंकि जनपद की धरती ने समाज सेवा से जुड़े हुए एक अनमोल रतन को खो दिया।एक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार ओम् नरायन पटेल के बाबा ख्यातिलब्ध समाजसेवी डॉक्टर सूरजदीन आर्य का देर रात निधन हो गया, जिन्होंने गरीब,मजलूम,बेसहारा लोगों एवम आम जनमानस की सेवा में निःस्वार्थ भाव से अपने जीवन के सात दशक समर्पित कर दिए। वे 97 वर्ष के थे,वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़़ कर गए हैं। उनके निधन की सूचना पर जन प्रतिनिधियों,समाज सेवियो,पत्रकारों, एवं आम जनमानस ने उनके पैतृक गांव मेढ़ापाटी पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।विकास खंड अमौली के ग्राम पंचायत मेढ़ापाटी निवासी डॉक्टर सूरजदीन आर्य वर्ष 1952 से कस्बा अमौली में अपने क्लीनिक के माध्यम से न्यूनतम धनराशि पर जनता की सेवा करते रहे।और अपनी चिकित्सा सेवा से गरीबजनों के मसीहा बन गए।इधर कुछ वर्षों से चिकित्सा सेवा छोड़ कर वह गाँव मेढ़ापाटी में ही सुपुत्र प्रेमचन्द,सुपौत्र ओम नारायण पटेल के पास ही रह रहे थे। शनिवार को रात आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।आज वैदिक रीति रिवाज के साथ उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार गाँव में ही किया गया।जहाँ उनके बड़े पुत्र प्रेमचन्द ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी,पूर्व विधायक करन सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा, समाजवादी पार्टी के विधान सभा जहानाबाद प्रभारी राजेंदर पटेल,मां दुर्गा पूजा कमेटी अमौली के मंत्री उमेश त्रिवेदी, प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह, श्रीकांत उत्तम, धर्मपाल, सनोज,सहित पत्रकारो प्रधानो,संभ्रांत नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना प्रदान की।







