नवरात्रि एवं दशहरा को मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक सकुशल सम्पन्न!

Share this post

कौशाम्बी उoप्रo

 

*नवरात्रि एवं दशहरा को मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक सकुशल सम्पन्न!नवरात्रि एवं दशहरा को मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक सकुशल सम्पन्न!

 

अफवाह फैलाने एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्ती*

 

कौशाम्बी जनपद के संदीपनघाट थानांतर्गत मूरतगंज चौकी क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में नवरात्रि दुर्गा पूजा एवं दशहरा को मद्देनजर रखते हुए,थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्र द्वारा पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई ,बैठक में उपस्थित क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने दुर्गा पूजा कमेटी के आयोजकों एवं सदस्यों से सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील की साथ ही उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ज़ोर देते हुए बोले कि दुर्गा पूजा पंडाल एवं विसर्जन के दौरान अफवाह फ़ैलाने एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी,अगली कड़ी में थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र के कमेटी आयोजकों एवं सम्भ्रांत लोगों से आह्वान किया कि त्योहारों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाये,और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डी.जे. की आवाज निर्धारित बेस पर हीज्ञ बजायें, साथ ही सड़कों पर जाम जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें,तथा मां दुर्गा की प्रतिमा को निर्धारित स्थान पर ही विसर्जन करें,इस मौके पर चौकी प्रभारी अजीत सिंह,अभिषेक सिंह यादव,व समस्त पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्रीय ग्राम प्रधान सहित सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

 

*रिपोर्ट:-राजेश कुमार जिला संवाददाता कौशाम्बी*

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन