बहराइच
07 चोरी की मोटरसाइकिल समेत 2 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे ,,
नेपाल ले जाकर बेचते थे चोरी की मोटरसाइकिल

बहराइच की थाना दरगाह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है दरगाह पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल भी बरामद की है ये चोर भारत मे वाहनों को चुराकर नेपाल ले जाकर बेचते थे ,,चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने पे पुलिस ने जब इनको दौड़ा कर पकड़ा तो कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगो ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी का होना बताया जिसके बाद इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है ,,अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच रामानंद कुशवाहा ने बताया कि इनके और संपर्कों की तलाश भी की जा रही है फिलहाल इन्हें जेल भेजा जा रहा है।







