नगला नरायण में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाज़ के लिए कासगंज जिला असताल से अलीगढ़ किया गया रेफर

Share this post

लोकेशन–कासगंज(यूपी)

नगला नरायण में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाज़ के लिए कासगंज जिला असताल से अलीगढ़ किया गया रेफर

नगला नरायण में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाज़ के लिए कासगंज जिला असताल से अलीगढ़ किया गया रेफर

जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

घटना गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के नगला नारायण गांव में हुई। घायल युवक की पहचान विजितेंद्र पुत्र अतर सिंह के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी है। उसे माथे पर गोली लगी है। गोली मारने का आरोप गांव के ही जगमोहन और दो अन्य लोगों पर लगा है। युवक को इलाज़ के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी शुक्रवार रात 10 बजे मिली।

परिजनों के अनुसार, विजितेंद्र रात का खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। तभी गांव के ही जगमोहन और दो अन्य व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गोली मार दी। गोली मारने के पीछे प्लॉट विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है। घायल विजितेंद्र को तत्काल कासगंज के जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सुशील कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन