NGT के नियमो को ताक पर रखकर चंदवारी घुरौली खंड सं. 26/8 किया जा रहा रात -दिन अवैध खनन.

Share this post

NGT के नियमो को ताक पर रखकर चंदवारी घुरौली खंड सं. 26/8 किया जा रहा रात -दिन अवैध खनन.

NGT के नियमो को ताक पर रखकर चंदवारी घुरौली खंड सं. 26/8 किया जा रहा रात -दिन अवैध खनन.

हमीरपुर यूपी

 

हमीरपुर जिले के सरीला क्षेत्र चंदवारी घुरौली मे संचालित खंड संख्या 26/8 मे नदी की जलधारा मे प्रतिबंधित मशीने बीच जलधारा को चीरती हुई नदी के गर्भ को खोदने मे लगी है, NGT के नियमो को ताकपर रख किया जा रहा खनन कार्य, नदी मे पत्थरो का पुल बनाकर जालौन जिले से भी निकासी की जा रही तस्वीरे देख जिलाप्रशासन भी भौचक्का रह जायेगा. रात-दिन अवैध खनन का खेल जारी. वही बार-बार शासन ओवरलोडिंग रोकने के लिए जोर दे रहाहै। इसके बावजूद भी इस खंड के लोडिंग पॉइंट से वाहनों को ओवरलोड कर भेजा जा रहा है। जिस क्षेत्र से यह गाड़ियां निकलते हैं वहां के रोड़ो को भी बड़ा नुकसान पहुंचाना है।

 

मामला हमीरपुर के सरीला क्षेत्र के चंदवारी खंड संख्या 26/8 का है जहां खनन माफिया असलहो की दम पर NGT के नियमों को ताक पर रखकर रात -दिन प्रतिबंधित आधा दर्जन से अधिक मशीनो अवैध खनन कर रहा है, वही संचालित पट्टे की सीमा के बाहर भी अवैध खनन करते हुये तस्वीरो मे देखा जा सकता है,वही नदी की जलधारा मे पत्थर द्वारा अवैध पुल बनाकर मोरंग से लदे ट्रको को उनके ऊपर सै निकाला जा रहा है,वही ग्रामीणो ने बताया कि गोकुल तिवारी नाम का खनन माफिया की दहशत से ग्रामीण शिकायत तक नही कर पा रहे है,।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन