पहाड़ों में हुई बारिश ने मैदानी इलाकों में मचाई तबाही

Share this post

ब्रेकिंग…. शाहजहांपुर

पहाड़ों पर हुई भारी बारिश ने मैदानी इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर में पांच प्रमुख नदियां उफान पर हैं। आलम यह है कि नदियों से आई बाढ़ का पानी सैकड़ो मकान में घुस गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तीन तहसीलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। फिलहाल जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तैयारी को चाक चौबंद बता रहे हैं।

 शाहजहांपुर नगर दो नदियों गर्रा और खन्नौत के बीच में बसा है। भारी बारिश के बाद यहां दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही है। आलम यह है कि नदी से आई बाढ़ का पानी अब लोगों के घरों में घुसना शुरू हो गया है। शहर के बाहरी इलाकों में पानी ही अपनी नजर आ रहा है। जानकारों की माने तो अगर बांधों से और पानी छोड़ा गया तो यह पानी बड़ी आबादी को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा जलालाबाद और तिलहर तहसील में तीन प्रमुख नदियां गंगा, राम गंगा और बहेगुल अपने जलस्तर का फैलाव कर रही है जिससे पानी बढ़ने से एक दर्जन से ज्यादा गांव में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। जैसे-जैसे नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है वैसे ही लोगों की धड़कन तेज होती जा रही है। शहर में जिन घरों में पानी भर गया है वहां जिला प्रशासन की मदद से लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन का कहना है की बाढ़ से निपटने के लिए बढ़ चौकिया को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बाढ़ प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन अपनी तैयारी को चाक चौबंद बता रहा है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन