हत्या के मामले में पांच अभियुक्तों को उम्रकैद और जुर्माना

Share this post

हत्या के मामले में पांच अभियुक्तों को उम्रकैद और जुर्माना

हत्या के मामले में पांच अभियुक्तों को उम्रकैद और जुर्माना

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत म्योखर मजरे मड़ौली गांव में वर्ष 2000 में हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है, अपर जिला सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-3 ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही प्रत्येक पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, इस हत्याकांड में कुल छह लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से एक की विवेचना के दौरान मौत हो गई थी, बाकी पांच अभियुक्तों को अदालत ने दोषी पाया, सजा सुनते ही सभी अभियुक्त कोर्ट में फूट-फूट कर रोने लगे, गौरतलब है कि साल 2000 में गांव में कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद आखिरकार न्यायालय ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन