परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन 

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन 

रायबरेली में ससुराल गए युवक का शव घर से कुछ दूरी पर तालाब के पास बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के गंगागंज का है। यहां शिवा नाम का व्यक्ति अपनी ससुराल आया था। शिवा अपनी ससुराल पहुँचने से पहले ही पास ही एक तालाब के पास मृत अवस्था में पाया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउज़ के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग थी कि शिवा के ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी के आश्वासन पर परिजनों ने हंगामा समाप्त कर शव को ले कर गए।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन