पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय के संकल्प के साथ मनोरमा नदी का जल लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अंकित दास,

Share this post

लोकेशन बस्ती उत्तर प्रदेश _

 

पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय के संकल्प के साथ मनोरमा नदी का जल लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अंकित दास,

पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय के संकल्प के साथ मनोरमा नदी का जल लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अंकित दास,

शनि मंदिर पर विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने किया स्वागत,

 

बस्ती जिले के मखौड़ा धाम मंदिर पर रहने वाले सुल्तानपुर निवासी अंकित दास ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी विजय के संकल्प को लेकर साइकिल यात्रा शुरू की है। वह मनोरमा नदी का पवित्र जल साथ लेकर इस यात्रा पर निकले हैं, जिसे धार्मिक आस्था और राजनीतिक संकल्प का अनूठा संगम माना जा रहा है।

अंकित दास का कहना है कि यह यात्रा केवल एक साधारण यात्रा नहीं, बल्कि उनके विश्वास और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल पहुंचकर वहां इस पवित्र जल से पूजन-अर्चन करेंगे और भाजपा की जीत की कामना करेंगे। उनकी यह यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यात्रा के दौरान अंकित दास जब रौता चौराहा स्थित शनैश्चर मंदिर पहुंचे, तो वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, अमर नाथ सिंह, मंदिर के पुजारी संतोष दास, हेमंत मिश्रा, पुनीत दत्त ओझा, सत्येंद्र श्रीवास्तव और बीडी सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने अंकित दास के इस संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा को सफल होने की कामना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अपनी यात्रा आगे जारी रखी।

 

 

विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कहा कि अंकित दास जी जिस उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं,वह जरूर पूरा होगा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन