ठेकेदार ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, इलाज जारी पत्नी बोली कुछ दिनों से थे परेशान।

Share this post

जनपद हमीरपुर _

 

ठेकेदार ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, इलाज जारी पत्नी बोली कुछ दिनों से थे परेशान।ठेकेदार ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, इलाज जारी पत्नी बोली कुछ दिनों से थे परेशान।

यूपी के हमीरपुर जिले में एक ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली मारने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी पत्नी ने बताया कि कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही_राठ रोड के बेलाताल निवासी अशोक राजपूत ने कांति नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद परिवार वालों ने अशोक से संबंध तोड़ लिए थे। जिसके बाद वह मुस्करा कस्बे में अपना घर बनाकर रहने लगा था। अशोक की पत्नी कांति सरकारी कंपोजिट स्कूल में टीचर हैं। जबकि अशोक ठेकेदारी का काम करता है।

 

बता दें _अशोक ने अचानक अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उसके जबड़े को भेदती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची कांति ने अशोक को गंभीर हालत में देखकर मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पत्नी कांति ने बताया कि उनके पति पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। पूछने पर किसी से कुछ नहीं बताया करते थे। इसी तनाव के कारण अशोक ने खुद को गोली मारने का कदम उठाया। दंपती का एक 5 वर्षीय बेटा भी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन