*जनपद एटा_उत्तर प्रदेश*
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने महज 12 घंटे में किया खुलासा।
पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
आरोपी प्रेमी सुमित ने पति हेमंत मिश्रा की हत्या कर शव को कार में रख कर दो शादियों में पहुंच कर खिंचाए थे फोटो।
आरोपी पत्नी रूबी के प्रेमी सुमित ने मृतक पति को पहले शराब पिला कर रेपिडेम SL नाम का स्प्रे 15 बार मुंह पर मारा।
रेपिडेम स्प्रे की एक से अधिक डोज से व्यक्ति की हो जाती है मौत,मृतक के मारी गई थी 15 डोज।
आरोपी सुमित वर्मा की पत्नी की भी चार माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत,पुलिस को पत्नी की भी हत्या की आशंका।
मृतक हेमंत मिश्रा और सुमित वर्मा आपस में दोस्त भी बताए जाते हैं,
मृतक की 2 दिन पूर्व हत्या कर शव को शराब के ठेके के पास गेहूं के खेत में फेंक दिया था।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य के आधार पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज आरोपी और मृतक के फोन की लोकेशन के आधार पर किया खुलासा।
एटा – जैथरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी प्रेमी और पत्नी सहित गाड़ी के चालक को किया गिरफ्तार।







