पत्रकार पंकज कश्यप के घर पर बीजेपी विधायक विकास गुप्ता के गुंडों द्वारा हमला 

Share this post

फतेहपुर न्यूज

पत्रकार पंकज कश्यप के घर पर बीजेपी विधायक विकास गुप्ता के गुंडों द्वारा हमला पत्रकार पंकज कश्यप के घर पर बीजेपी विधायक विकास गुप्ता के गुंडों द्वारा हमला 

 

जनपद फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में घटना के विरोध में स्थानीय जनता ने थाने का किया घेराव वही पुलिस प्रशासन से मांग की है आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत किया जाए और जल्द कार्रवाई की जाए।

 

जनता ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जनपद स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोगों में आक्रोश है।

 

पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत किया जाए और जल्द कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

 

बता दें पत्रकार पंकज कश्यप ने हाल ही में एक विवाद को लेकर समाचार लिखा था, जिसमें भाजपा विधायक विकास गुप्ता का नाम शामिल था। इसके बाद विधायक के गुंडों ने पत्रकार के घर पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

 

पुलिस प्रशासन ने जनता को आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल की जाएगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन