राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में आज दिनांक 01/09/2024को
नगर पंचायत कार्यालय खागा में हुई पत्रकारों की बैठक, 
वहीं बैठक में पत्रकारों की पत्रकारिता के क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को सुनते हुए निराकरण की चर्चा की गई, बैठक में पत्रकारों को जनपद में बने तीनों टोल प्लाजा में टोल टैक्स फ्री करने की मांग हुई,
वही जनपद के अमौली ब्लॉक में प्रधान संघ द्वारा ब्लॉक के मेन गेट पर नोटिस चस्पा की गई है जिस पर लिखा था प्रधान संघ की कुर्सी पर कोई पत्रकार बैठने की गलती ना करें अन्यथा बेज्जती की जाएगी, जोकि पूरे पत्रकारिता जगत के पत्रकारों को अपमानित करने का कार्य प्रधान संघ द्वारा, व ,ब्लॉक के मेन गेट पर नोटिस चस्पा होने पर ब्लॉक प्रमुख,खण्ड विकास अधिकारी को भी दोषी मानते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा नोटिस चस्पा करने व करने वालो के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपकर एफआइआर कराए जाने का निर्णय लिया गया
वहीं बैठक में भारी संख्या में पत्रकार बंधु ओमनारायण मिश्रा,अवधेश कुमार,राजेश सिंह,ब्रजेश कुमार,शुशील त्रिपाठी, अभय पांडे,बिमलेश कुमार,शुशील कुमार,अभिलाष दीक्षित,रोहित अग्रहरि,व खागा प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश पांडे पूर्व अध्यक्ष सरोज जी संजय पटेल जी इमरान अनुपम आदि लोग मौजूद रहे प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश पांडे पूर्व अध्यक्ष सरोज जी ने प्रधान संघ द्वारा पत्रकारों को अपमान जनक नोटिस की घोर निन्दा करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया,ज्ञापन 03 /09 /2024 दिन मंगलवार को दिया जाएगा,
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी उमेश तिवारी द्वारा जिला अध्यक्ष पवन श्री माली की मौजूदगी में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।






