लोकेशन रायबरेली
पीड़ित किसान की जमीन पर गांव के दबंगो का कब्जा 
रायबरेली मामला भदोखर थाना क्षेत्र के उतरथिया ग्राम पंचायत भाव का प्रकाश में आया है।जहां पीड़ित किसान राम सेवक अपनी ही जमीन पर काबिज होने के लिए दर-दर भटक रहा है।दरअसल आपको बता दे 2002 में पीड़ित किसान ने जमीन का बैनामा करा रखा है जहां NH के द्वारा पीड़ित किसान की लगभग पांच विश्वा के ऊपर जमीन चली गई जिसका मुआवजा ऑफिस में पीड़ित को मुआवजा मिलना था लेकिन दबंगों की दबंगई और लेखपाल व कानून की मिली भगत से अब पीड़ित को ना जमीन मिल पा रही है ना ही पैसा।पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर की लेकिन वहां भी पीड़ित किसान की सुनवाई नहीं हुई। हालांकि पीड़ित ने कई उच्च नेता के ऊपर भी आरोप लगाया है साथ ही साथ पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।फिलहाल मीडिया से रूबरू होते हुए और आंखों में बुजुर्ग आंसू यह बयान कर रहे हैं कि पीड़ित बुजुर्ग किसान की जमीन उसे मिलेगी या फिर मुआवजा ऑफिस से मुआवजा का पैसा, क्योंकि कानून गो कि माने तो NH के द्वारा जो नक्शा पास किया गया है वह नक्शा मानक के विपरीत है।फिलहाल अब देखना है कि इस पूरे मामले में पीड़ित किसान को न्याय मिलता है या नहीं क्योंकि पीड़ित किसान ने या जरूर कहा अगर न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ जान दे देगा।







