एटा ब्रेकिंग
पी एम श्री योजना से लाभान्वित विधालयों की बदलेगी दशा,
उन्नत शिक्षा, उन्नत लैब , खेलकूद के मैदान, अति आधुनिक सेवाओं से लैस होंगे चयनित विधालय,
सूबे के जनपद एटा के अंतर्गत आने वाले बी आर सी केंद्र अलीगंज पर आज स्थानीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित विभागीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से अपील की कि देश और प्रदेश मे आप सभी की सेवा कर रही भाजपा सरकार अपने मुख्य सिद्धांत सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका साथ की नीति से हर वर्ग हर संवर्ग के लिए जनोपयोगी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरसक प्रयास कर रही है, चाहे वो कृषि का क्षेत्र हो, रोजगार का क्षेत्र हो, महिलाओं के सम्मान का क्षेत्र हो,वुजुर्ग माताओं एवं वृद्ध जनों के स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, हर संवर्ग को हर सम्भव लाभ दिलाने का काम कर रही है, इसी के तहत आज पी एम श्री योजना के अंतर्गत दो ग्रामीण क्षेत्र के विधालय पात्र हुए हैं उनमें अब शिक्षा की गुणवत्ता इतनी अच्छी रहेगी कि जो गरीब लोग अपने बच्चों को कॉन्वेंट मैं शिक्षा नही दिला पा रहे थे अब उनका सपना पूर्ण होगा और उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी, इस पुनीत कार्य के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी जी का ह्रदय से धन्यवाद देता हूँ,आप सभी को बता दूँ कि
इस योजना के माध्यम से पूरे भारत में 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास,खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान जोर दिया जाएगा।
वहीँ क्षेत्र से मिल रही शिकायतों को लेकर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सचेत किया कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों मैं अवस्थित प्राइमरी और जूनियर विधालयों मैं तैनात अध्यापक गैरहाजिर रहने के वावजूद एक साथ हाजिरी लगाने का जो दुष्कृत्य कर रहे हैं उसे तत्काल बन्द कर दें,अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति मेरे द्वारा की जायेगी और ये भी शिकायत मिल रही है कि नौकरी बेसिक या जूनियर मैं करते हैं वेतन सरकार का ले रहे हैं और विधालय न जाकर निजी शिक्षण संस्थानों को खोलकर विभाग की आंखों मैं धूल झोंकने का कार्य कर रहे हैं या तो वो सुधर जाएं अन्यथा अपने अंजाम को भुगतने के लिए तैयार रहें,
सरकार शिक्षक की हर समस्या को ध्यान मे रखती है, पर आप अगर अपने कर्तव्य से विमुख हो रहे हैं तो ये किसी भी दशा मैं अच्छा नही है एक सवाल पर बताया कि जो फ़र्ज़ी अध्यापको की जांच चल रही थी वो जारी है और जल्द ही ऐसे अध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी होगी जो कूटरचित प्रमाणपत्र बनवाकर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कर
रहे हैं।







