पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल का कार्य शुरू

Share this post

कानपुर देहात चौथे चरण के मतदान की तैयारियां शुरू…… पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल को तैयार करने का कार्य शुरू……. सीडीओ ने किया निरीक्षण..

 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान की तिथि नजदीक आते ही जहां राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी अभियान को और भी तेज कर दिया है। वही मतदान को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के चलते प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल को तैयार करने की कवायद शुरू कर दिया है और तैयारियां शुरू कर दी है। वही अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लेते हुए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दरअसल लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में अकबरपुर लोकसभा, कन्नौज लोकसभा और इटावा लोकसभा में मतदान 13 मई को मतदान होना है। जिसको लेकर के जनपद कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली अकबरपुर रनिया विधानसभा, कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आने वाली रसूलाबाद विधानसभा और इटावा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होगा। जिसके चलते प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवाना स्थल को तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर के आज मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने कलेक्ट्रेट मैदान में पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही चल रही तैयारियों का जायजा लिया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन