प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी के साथ गई हिंदू युवती,
युवती के परिजनों ने भीड़ के साथ युवक के घर में लगा दी आग, जमकर बवाल, पुलिस पर भी हमला, गाड़ी तोड़ी।
बरेली। बरेली में हिंदू युवती के दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चले जाने पर गुस्साए परिजनों ने भीड़ के साथ प्रेमी युवक के घर में जमकर तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी पर भी भीड़ ने तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदुपुरा शिवनगर की रहने वाली युवती का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग था एक दूजे के साथ रहने के लिए दोनो प्रेमी अपने घरों को छोड़ कर चले गए जिसके चलते युवती के परिजन युवक के खिलाफ युवती को अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जिससे गुस्साए युवती के परिजनों ने भीड़ के साथ युवक के घर हमला बोल दिया जमकर तोड़फोड़ कर आगजनी की मौके पर पहुंची पुलिस के वाहनों में भी उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी लोगो का आंक्रोश देख पुलिस प्रशासन के हड़कंप मच गया। स्तिथि को नियंत्रण करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। तनावपूर्ण स्थिति होने के कारण गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं जिसके चलते आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और गांव के हालात नियंत्रण करने में जुटे।
दरअसल 28 जुलाई को प्रेम प्रसंग के चलते एक हिंदू युवती दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने 1 अगस्त को जयपुर से लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। युवती के परिजन युवक पर अपहरण का मुकदमा लिखवाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताकर रिपोर्ट नही लिखी जिससे गुस्साए युवती के परिजनों ने भीड़ के साथ तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
वही एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालात नियंत्रण में हैं घटना की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







