युवाओं ने शिक्षा के लिए जो कर्ज लिया है उसे करेंगे हम माफ

Share this post

लोकेशन रायबरेली 

युवाओं ने शिक्षा के लिए जो लिया है कर्ज उसे हम कराएंगे माफ_प्रियंका गांधी 

रायबरेली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने रायबरेली की सरेनी विधानसभा के कनहा में जनसभा को किया संबोधित।उन्होंने कहा कि दस सालों से आपने अपने जीवन में क्या तरक्की देखी है।इसे पहचानने की जरूरत है। आप टीवी पर बहुत तरक्की देखते हैं लेकिन महंगाई और बेरोजगारी से आपका जीवन मुश्किल हो गया है। आपको सच्चाई पहचानने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करने की जरूरत है।रायबरेली के युवाओं ने कहा- शिक्षा पर से GST हटाना चाहिए।प्रियंका ने उनकी बात सुनी और कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि नौकरियों और परीक्षाओं के लिए आप जो फॉर्म भरते हैं।उसकी फीस हम माफ करेंगे और अगर आपने शिक्षा के लिए कर्ज लिया है तो उसे भी माफ करेंगे।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली के सरेनी विधानसभा के दोसड़का में विशाल जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने अपील की कि आप ऐसी राजनीति की शुरुआत कीजिए जो अहंकार से मुक्त हो। ऐसी सरकार बनाइए जो आपके लिए काम करे।जैसे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जी ने आपके लिए काम किया। इस बार अपनी सरकार बनाइए। कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताइए।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन