पुरानी रंजिशन के तहत गहरौली ग्राम सभा प्रधान की की जा रही है छवि को धूमिल 

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

पुरानी रंजिशन के तहत गहरौली ग्राम सभा प्रधान की की जा रही है छवि को धूमिल पुरानी रंजिशन के तहत गहरौली ग्राम सभा प्रधान की की जा रही है छवि को धूमिल 

 

ग्राम सभा में आए 30 लाख रुपए के बजट का मौजूदा प्रधान ने कराया विकास ग्रामवासी में खुशी की लहर।

रायबरेली विकास कार्यों को लेकर अगर ग्राम सभा गहरौली विकासखंड सरेनी की बात की जाए तो पहले नंबर पर ग्राम सभा देखने को मिलती है।इसका मुख्य कारण वहां के मौजूदा वर्तमान प्रधान जिनके द्वारा लगातार ग्राम समाज में अनेकों कार्य कराए गए साथ ही साथ लगातार ग्राम वासियों ने उनके कार्य को देखते हुए तीन पंचवर्षीय प्रधानी चुनाव को लेकर लगातार उन्हें जीत दिलाते रहे। यहां तक की इस बार भी ग्रामीणों ने उन्हें जिताने की कसम खाई है। लेकिन उसके बावजूद भी पुरानी रंजीस के तहत कुछ ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के बंदर बाट को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन उनके इस कार्य को लेकर ग्राम समाज और प्रधान में नाराजगी भी है।क्योंकि ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्राम सभा में आए 30 लाख रुपए के बजट में इंटरलॉकिंग आर आर सी चैंबर, खाद के गड्ढे, ई रिक्शा एवं तमाम ऐसे कार्य ग्राम सभा गहरौली में कराए गए साथ ही साथ समय आने पर गरीब और बेसहारा लोगों की प्रधान शिव करण सिंह उर्फ कल्लू सिंह के द्वारा आर्थिक सहायता भी की गई। ग्राम समाज में हुए इस कार्य को लेकर आज मीडिया ने ग्राम सभा पहुंचकर वहां के लोगों से बात किया तो सभी ने ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए कार्य पर खुशी जताई।

लेकिन कुछ विपक्षियों के द्वारा ग्राम प्रधान की छवि को धूमिल किया जा रहा है यहां तक की ग्राम प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि बीते वर्ष विपक्षियों के द्वारा मेरे ऊपर गोली मारकर हमला किया गया था किसी तरह मेरी जान बच गई।वह सब अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं जो मेरे ग्राम समाज और मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं।

फिलहाल तमाम शिकायतों के बाद रायबरेली से पहुंचे उच्च अधिकारियों ने ग्राम समाज में हुए कार्यों की जांच की लेकिन जांच में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। वही इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान कल्लू सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए अगर में दोषी हूं तो मेरे ऊपर कठोरतम कार्रवाई की जाए। लेकिन अगर कोई मेरी छवि या ग्राम सभा के मान मर्यादा को बदनाम करता है उस पर भी शासन प्रशासन गंभीर कार्रवाई करें। फिलहाल ग्राम सभा में हुए कार्य पर क्या निष्कर्ष निकलकर आता है इन सब मुद्दों को लेकर जब रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जांच में जो निकल कर आएगा उस पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि ग्राम सभा में भ्रष्टाचार हुआ है या फिर ग्राम प्रधानपति निधि शिव करण सिंह उर्फ कल्लू सिंह की छवि को कोई धूमिल कर रहा है।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन