लोकेशन कौशाम्बी
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, गांव में तनाव का माहौल बना।

चरवा थाना क्षेत्र, बरियावा गांव
कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के बरियावा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि गांव निवासी चंदीलाल और रवेंद्र कुमार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते मामला फिर भड़क गया। जानकारी के अनुसार, बीते दिन चंदीलाल के भांजे और रवेंद्र कुमार के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आज सुबह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया आरोप है कि रवेंद्र कुमार पक्ष ने हमला करते हुए चंदीलाल के 18 वर्षीय पुत्र शिवकरन पर चापड़ से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शिवकरन की मौत हो गई 6 लोग घायल इस खूनी संघर्ष में करीब 6 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है गांव में पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







