लखनऊ
पूर्व सांसद के पौत्र ने की हवाई फायरिंग।
पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भदौरिया के पौत्र विवेक भदौरिया ने की फायरिंग।
विरोध पर पिस्टल की बट मारकर एक का सिर फोड़ा।
गोमती नगर पुलिस ने आरोपी विवेक को किया गिरफ्तार।
आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद।
रिवॉल्वर का लाइसेंस पिता और पिस्टल का विवेक के नाम है।
विपुलखंड में एक आईटी कंपनी के दफ्तर में जबरन घुसा विवेक।
आईटी कंपनी के मालिक और कर्मचारियों को एक घंटे तक बंधक बनाया।
नशे में धुत विवेक ने कंपनी के गेट पर खड़े होकर दी गालियां।
पिस्टल और रिवॉल्वर से दोनों हाथों से की हवाई फायरिंग।
मौके पर पहुंची महिला दरोगा पर भी विवेक ने पिस्टल तानी।
कंपनी के कर्मचारी अमितेश श्रीवास्तव का सिर फोड़ा।
कल देर रात की घटना







