रमाला पुलिस की सतर्कता के चलते कई नौजवानों का भविष्य खराब होने से बचा

Share this post

रमाला पुलिस की सतर्कता के चलते कई नौजवानों का भविष्य खराब होने से बचा

बागपत

रमाला थाना पुलिस को एक ट्रक चालक ने सूचना दी के उसके ट्रक से कुछ नौजवानों ने तेल चोरी कर लिया है तुरंत पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पड़ताल शुरू की पुलिस की जांच में सामने आया कि वहां पर युवा फिजिकल की तैयारी कर रहे थे इसी के चलते ट्रक चालक को शक हुआ के इन्हीं युवकों ने उसके ट्रक से तेल चोरी कर लिया है जब युवकों को पुलिस ने थाने बुलाया और ट्रक चालक को दिखाया तो ट्रक चालक ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उसे गलतफहमी हुई थी कि यह बच्चे ही उसकी ट्रक से तेल चोरी कर ले गए हैं। पुलिस की सतर्कता के चलते बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होने से बच गया रमला पुलिस की इस कार्रवाई की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं रमाला थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा तेल चोरी की घटना की शिकायत की गई थी। ट्रक चालक को शक था कि जो बच्चे वहां पर फिजिकल की तैयारी कर रहे हैं उन्हीं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है जांच में पता चला के ट्रक चालक को गलतफहमी हुई जिसके बाद ट्रक चालक ने अपनी गलती स्वीकार की इस दौरान ट्रक चालक और फिजिकल की दौड़ कर रहे बच्चों के बीच बहस भी हुई फिलहाल बच्चों से पूछताछ कर उन्हें घर भेज दिया गया है ट्रक चालक ने तेल चोरी की घटना की शिकायत की है उसे पर जांच की जा रही है तेल चोरी करने के आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन