रणजीत सिंह जूदेव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

Share this post

लोकेशन -तहसील मोठ, जिला झांसी

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं समथर रियासत के राजा श्रीमंत रणजीत सिंह जूदेव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

वहीं पूर्व गृह राज्य मंत्री की स्मृति में अगली पुण्यतिथि के पहले समथर क्षेत्र में एक प्रतिमा लगवाने की भी केन्द्रीय मंत्री द्वारा कही गई।

नगर पालिका समथर में एक मार्ग भी पूर्व गृह राज्यमंत्री के नाम पर रखने की बात कही गई।

वहीं कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमंत महाराज समथर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

वहीं कार्यक्रम समापन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगर की जनता द्वारा महाराज समथर अमर रहे के नारे भी लगाए गए।

वही संपूर्ण कार्यक्रम नगर में स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित किया गया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन