*रंगदारी को लेकर फायरिंग: ट्रक चालक पर दबंगों का हमला, मुकदमा दर्ज*

Share this post

*रंगदारी को लेकर फायरिंग: ट्रक चालक पर दबंगों का हमला, मुकदमा दर्ज**रंगदारी को लेकर फायरिंग: ट्रक चालक पर दबंगों का हमला, मुकदमा दर्ज*

 

*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*

 

*✍️कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में रंगदारी को लेकर दबंगों द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रक चालक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन नामजद समेत 4-5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।*

 

*✍️पीड़ित अभिषेक चतुर्वेदी के अनुसार, उनकी फर्म ‘जय श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी’ को चौबेपुर के ग्राम डिगरापुर में मिट्टी ढुलाई का अनुज्ञापत्र मिला है। आरोप है कि क्षेत्र का निवासी राजेश यादव कई दिनों से रंगदारी की मांग कर रहा था और पैसे न देने पर काम बंद कराने की धमकी दे रहा था।*

 

*✍️तहरीर के मुताबिक, 27 मार्च की देर रात विन्धवासिनी फिलिंग स्टेशन, गंभीरपुर के पास राजेश यादव, विशेष यादव व शुभम यादव अपने साथियों के साथ पहुंचे और ट्रक रोकने का प्रयास किया। चालक द्वारा ट्रक न रोकने पर आरोपियों ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी।*

 

*✍️घटना की सूचना पर कंपनी संचालक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।*

 

*✍️थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।*

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन