लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट जावेद आरिफ
आईसीडीएस योजना ने पूरे किए 50 वर्ष – रायबरेली में भव्य आयोजन

रायबरेली, आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण एसोसिएशन रायबरेली द्वारा आईसीडीएस इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संयुक्त रूप से मनाया गया, जिससे यह आयोजन और भी ऐतिहासिक बन गया। इस अवसर पर जिलेभर से लगभग 500 आंगनबाड़ी बहनें एकत्रित हुईं और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीना सिंह ने की, जबकि संरक्षक विक्रम सिंह ने अपने संबोधन से सभी का मनोबल बढ़ाया। बीना सिंह ने कहा कि पचास वर्षों की इस यात्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समाज में बच्चों और महिलाओं के पोषण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने इसे पूरे संगठन और समाज के लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर बताया।







