पीलीभीत
रेल पलटाने की, पीलीभीत में की गई कोशिश ।
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 25 फुट लंबी सरिया रेल लाइन पर रखकर रेल पलटाने की,की गई कोशिश।
समय 21.16 बजे पीलीभीत जंक्शन से बरेली सिटी की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 053/2 लोको पायलट की सतर्कता के चलते पलटने से बची।
दिनांक 22 नवंबर 2024 की रात्रि पीलीभीत शाही रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे किलोमीटर 267/2 रेल लाइन पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 25 फुट लंबी लोहे सरिया को रखकर रेल संरक्षा तथा रेल यात्रियों को जान माल का नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से घटना को दिया गया अंजाम।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे पीलीभीत के/प्रथम की शिकायत पर थाना जहानाबाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।
पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र का मामला।







