लखनऊ
सपा कार्यालय में ‘आओ गले मिलन’ कार्यक्रम,
सद्भाव मिलन के तहत किया जा रहा आयोजन।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे।
इस मौके पर मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव ने भी होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह में हिन्दू-मुस्लिम सिख-ईसाई सभी धर्मो के धर्मगुरू और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
और एक दूसरे को होली की बधाई और ईद की मुबारकबाद दी।
होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त म्यूजिशियन ब्रायन सिलास ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ब्रायन सिलास ने लता मंगेशकर और अनुराधा पौडवाल के अलावा बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशकों के साथ भी प्रस्तुति दी है।
उन्होंने पियानो पर मनमोहक धुनें निकालकर दर्शकों का मन मोह लिया।
अखिलेश यादव ने ब्रायन सिलास का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सद्भाव समारोह में आये हुए सभी लोगों का स्वागत किया।







