लोकेशन रायबरेली
संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक का शव फंदे से लटकता मिला, क्षेत्र में मचा हड़कंप
शिवगढ़, रायबरेली
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 पार्वती खेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब 20 वर्षीय युवक नीरज कुमार का शव घर से करीब 100 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटकता मिला।
परिजनों के अनुसार, नीरज सुबह से लापता था। काफी तलाश के बाद दोपहर में बाग में गमछे के सहारे पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।








