सपा की मासिक बैठक संपन्न

Share this post

सपा की मासिक बैठक संपन्नसपा की मासिक बैठक संपन्न

इटवा।(सिद्धार्थ नगर) सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा पर विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमे जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाससिव अब्दुल लतीफ ने किया। बबलू खान ने कहा की जनेश्वर मिश्र एक किसान परिवार में जन्मे थे समाजवादी विचारधारा से देश को आगे बढ़ाया जा सकता था राजनीति में ईमानदारी और सुचिता से सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न खुद को गाड़ी और न खुद का बंगला था। वो हमेशा किसानों , युवाओं, और गरीबों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहे। आगे कहा की भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है और 2027 में इनको हटाने का मन बना चुकी है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में नगर अध्यक्ष रहमतुल्लाह, ब्लॉक अध्यक्ष इटवा सुनील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव शक्तिनाथ पांडेय, फकीर मोहम्मद, सतीश पाण्डेय, प्रकाश यादव, अनूप सिंह, भीखा शाह, पवन यादव, झुल्लूर मिश्रा, मनबहाल यादव, सर्वजीत यादव, यार मोहम्मद, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन