सरकारी अधिकारी ही लगा रहे हैं सरकार को करोड़ो के राजस्व का चुना

Share this post

फर्रुखाबाद 

सरकारी अधिकारी ही लगा रहे हैं सरकार को करोड़ो के राजस्व का चुनासरकारी अधिकारी ही लगा रहे हैं सरकार को करोड़ो के राजस्व का चुना

 

भूमाफियाओं के साथ मि ली भगत का मामला हुआ उजागर अवैध प्लाटिंग पर जिलाधिकारी की टेढ़ी नजर

 

जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अबैध प्लाटिंग और भूमाफियाओं पर कार्यवाही के लिए नगर मजिस्ट्रेट को दिए आदेश प्रॉपर्टी डीलर बने भू माफिया उमेश अग्रवाल ने ले आउट के नियमों को रखा ताख में उमेश अग्रवाल ने ठंडी सड़क पर घुघट पैलेस के सामने की प्लाटिंग में ले आउट नगर मजिस्ट्रेट से कराया था पास प्लाटिंग के ले आउट में 12 मीटर की सड़क पार्क को दिखा कराया था पास ले आउट प्लाटिंग का पास होने के बाद प्रॉपर्टी डीलर उनेश ने 12 मीटर सड़क की जगह 6 मीटर की बनाई सड़क पार्क जमीन सड़क की जमीन को भी दिया बेच पूर्व नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने उनेश अग्रवाल को नोटिस जारी किया था प्लाटिंग के ले आउट के नियमों का किया उलंघन लेआउट प्लान में 10 प्लाट को बंधक बनाया गया था ले आउट प्लान के विरुद्ध प्लाटिंग और निर्माण होने पर उन बंधक प्लाट से मानक के अनुसार काम कराया जा सके उमेश अग्रवाल ने ले आउट प्लान में बंधक 10 प्लाट की भी बिक्री कर दी ले आउट में नहीं दिखाई गई थी सात दुकानें ले आउट प्लान के विरुद्ध किया दुकानों का निर्माण नोटिस जारी होने के बाद पूरी मकान बनकर तैयार हो गए हैं ले आउट अमानक होने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही नक्शा पास करते समय प्लाटिंग में पार्क और जमीन चौड़ी सड़क दिखाई जाती हैं लेकिन बाद में इन पार्क और चौड़ी सड़कों को भी बीच लिया जाता है पूरे जिले में सैकड़ो अवैध प्लाटिंग का कारोबार भू माफिया द्वारा किया जा रहा जब इस सम्बंध में जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी से बात की गई हैं तो बोले नगर मजिस्ट्रेट को कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।

 

 

नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया जिला अधिकारी का आदेश प्राप्त हो गया है उमेश अग्रवाल की पत्रावली को तलब कर जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर उमेश अग्रवाल के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी नगर मजिस्ट्रेट अवैध प्लाटिंग कर बनी कालोनियों पर कार्रवाई की तैयारी जिले में अवैध प्लाटिंग कर विकसित की जा रही कालोनियों पर अब प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। डीएम को एक कालोनी में पार्क व सड़कों की जमीन भी बेच दिए जाने की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर मजिस्ट्रेट से लंबित मामलों की पत्रावली तलब कर ली है। डीएम ने अवैध प्लाटिंग की जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। ताजा मामला शहर की ठंडी सड़क का है, जहां एक प्लाटिंग का लेआउट पास होने के बावजूद उसमें दर्शाए गए पार्कों और सड़कों तक की जमीन के बैनामे कर दिए जाने की शिकायत की गई है। यह मामला दो वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट के संज्ञान में आने पर भी नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने लेआउट ही निरस्त कर दिया, लेकिन कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। अब जिलाधिकारी

आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नगर मजिस्ट्रेट से कार्रवाई के लिए लंबित सभी फाइलों का विवरण मांगा लिया है और इस संबंध में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूर्व में हो चुकी कार्रवाई भी ठंडी बस्ते में इससे पहले भी जिले में अवैध प्लाटिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। अप्रैल 2023 में जेएनवी रोड पर रेलवे क्रासिंग के निकट मुहल्ला बनखड़िया में 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। यहां बिना स्वामित्व के भूमि पर अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग कर बिक्री कर दी गई थी। नगर मजिस्ट्रेट ने राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद अवर अभियंता से एफआइआर दर्ज कराई थी। इस मामले में राजस्व क्षति के साथ-साथ नियोजित विकास की अनदेखी का आरोप लगा था। हालांकि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला हाई कोर्ट में लंबित है, लेकिन मकान बन कर तैयार हो चुके हैं।

“प्लाटिंग के नाम पर लेआउट में छोड़े गए पार्क व सड़कों की भूमि को भी बेच दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। नगर मजिस्ट्रेट से पत्रावली मांगी गई है। सभी अवैध कालोनियों के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन