*महोबा ब्रेकिंग*

महोबा में UGC कानून के खिलाफ प्रदर्शन,
सवर्ण समाज ने केन्द्र सरकार के यूजीसी कानून के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,
सवर्ण विचार मंच के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर शक्ति प्रदर्शन किया,
आंदोलनकारियों ने इस कानून को समाज को बांटने वाला बताया, वरिष्ठ जनों ने इसे ‘शरिया कानून’ जैसी संज्ञा देते हुए इसे सवर्णों के लिए घातक करार दिया,
अधिवक्ता योगेंद्र अवस्थी ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि जिस समाज ने भाजपा को सत्ता की कुर्सी तक पहुँचाया, आज उसी के साथ विश्वासघात किया जा रहा है,
संतों और समाजसेवियों का साथ महाराज देवीचरण दास सहित कई आध्यात्मिक गुरुओं ने विरोध दर्ज कराया और कहा कि वर्तमान सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी, यह पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है,
जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। साफ चेतावनी दी गई है कि यदि कानून में बदलाव नहीं हुआ, तो यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी उग्र रूप लेगा।







