हमीरपुर उत्तर प्रदेश _
पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया मॉक ड्रिल
शहर में ब्लैकआउट तेज सायरन की आवाज गूंजी ।

यूपी के हमीरपुर जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज फायर सर्विस टीम द्वारा एक व्यापक मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित अग्निकांड अथवा आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई आपदा के समय जल्द से जल्द राहत पहुंचाना है मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर फायर सर्विस टीम द्वारामौके पर पहुंचकर अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से आग पर काबू पाने मार्क ड्रिल किया गया, वही इस दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। इस दौरान पूरे शहर में लाइट बंद कर ब्लैकआउट कर तेजी से सायरन भी बजाया गया।







