प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश _
श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़

श्री हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब पर राष्ट्र जागरण पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ 6 अप्रैल सोमवार को मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ था। जिसमें प्रतिदिन महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज पांचवे दिन महायज्ञ हवन कर पूरे चिलबिला नगरवासीयो ने हवन पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के व्यवस्थापक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य सपत्नी महायज्ञ में शामिल होकर हवन पूजन कर आरती उतारी माता गायत्री से प्रार्थना की विश्व कल्याण के लिए चल रही पांच दिवसीय महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में शामिल हुए सभी भक्तों का कल्याण करें।
महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा के व्यास कैलाश नारायण तिवारी की कथा श्रवण करने के लिए भक्तों की भीड़ हनुमान मंदिर पर उमड़ रही है। कथा व्यास जी ने बताया कि हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा। हम सबको सतमार्ग पर चलना चाहिए माता गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर अपने किए गए पापों से भक्त मुक्ति पा सकते हैं। इस अवसर पर किशन लाल, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार, छेदीलाल, सत्य प्रकाश केडिया, विकास, दीपक सभासद, आनंद उमरवैश्य, श्याम किशोर जयसवाल,पवन उमरवैश्य, बजरंग लाल, भानू यादव, संतोष उमरवैश्य, विवेक उमरवैश्य, मनोज कुमार, मोहनलाल यादव, शनि महाराज, छोटेलाल सोनी, आशीष कुमार, विवेक यादव, देवी प्रसाद आदि महायज्ञ में सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहीं।







