सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 

सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा

सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा

रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरु नानक नगर में गुरुवार को सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल यादव निवासी पूरे छीटन, गदागंज के रूप में हुई है। हादसे के दौरान अचानक करंट लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर फैलते ही गांव और आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन