*स्वरूप नगर में NHAI की जमीन पर अवैध कब्जे पर कोर्ट के आदेश पर चला अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र*

Share this post

*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*

 

*स्वरूप नगर में NHAI की जमीन पर अवैध कब्जे पर कोर्ट के आदेश पर चला अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र**स्वरूप नगर में NHAI की जमीन पर अवैध कब्जे पर कोर्ट के आदेश पर चला अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र*

 

*कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों पर मचा हड़कंप!*

 

*✍️कानपुर नगर के स्वरूप नगर स्थित कार्डियोलॉजी अस्पताल के बाहर National Highways Authority of India (NHAI) की सरकारी जमीन पर कई वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।*

 

*✍️इस दौरान शहर के कई सर्किल थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैल सके। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को गिराया गया।*

 

*✍️अधिकारियों ने बताया कि NHAI की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में आगे भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।*

 

*✍️प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।*

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन