रायबरेली
तहसीलों में टाल मटोल की नीति अपनाने वाले अफसरों की खैर नहीं।
तहसीलों में टाल मटोल की नीति अपनाने वाले अफसरों की अब खैर नहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ के अफसर अब खुद तहसीलों में जाकर फाइलों पर कुंडली मार कर बैठे अफसरों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरुप्रसाद ने रायबरेली की सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया तो यहां हड़कंप मच गया। धारा अस्सी और हदबरारी जैसी दूध देने वाली फाइलों को खंगाला जाने लगा। प्रमुख सचिव के मुताबिक राजस्व वादों की कुछ पुरानी फाइलें मिलीं हैं जिन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन उन्होंने फिलहाल की स्थिति पर संतोष जताया है।







