लोकेशन रायबरेली
टप्पेबाजी करने वाली अंतरराज्यीय सांसी गैंग की 4 महिलाएं गिरफ्तार 
रायबरेली पुलिस व एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय टप्पेबाजी व चोरी करने वाले गैंग का किया खुलासा। पुलिस ने चोरी के माल के साथ चार महिलाओं को किया गिरफ्तार।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपरमार्केट का। जहां एक महिला बैंक से ₹1 लाख रुपए निकाल कर घर जा रही थी तभी तीन चार महिलाओं ने चोरी से बैग में रखे ₹1 लाख रूपए निकाल लिया और मौके से फरार हो गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके टप्पेबाजी करने वाली महिलाओं की तलाश शुरू की। लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस ने सीता पत्नी शंभू, पूनम सिसोदिया पत्नी प्रदीप, रेखा पत्नी कालू व मनीषा पत्नी प्रहलाद जिला रायगढ़ मध्य प्रदेश को 54700 रुपए नगद एक पासबुक व दो आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का सांसी गैंग है। इस गैंग में ज्यादातर महिलाएं हैं इस गैंग की महिलाएं रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा डालकर रहती हैं इनके निशाने पर कमजोर बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं जिनका पीछा करके इस गैंग की महिलाएं चोरी कि घटना को अंजाम देती है और मौके से फरार होकर हो जाती हैं पुलिस ने पकड़ी गई सभी चारों महिलाओं को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज कर विधिक कार्रवाई शुरू की।







