कानपुर देहात तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर.दो युवकों की मौत और दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल.शादी समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार…… घटना से परिजनों में मचा कोहराम….. पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई……..
जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही एक की हालत नाजुक देख के उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना है जनपद कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे के पास कानपुर इटावा नेशनल हाईवे की। जहां शेरपुर तरौंदा गांव के रहने वाले चार युवक अजय, आदित्य, अमन और ज्ञानू चिरौरा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी रानियां कस्बे के पास द विलेज ढाबे के नजदीक तेज रफ्तार डंफर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक आदित्य, अमन और ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें से आदित्य और अमन की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। जहां चिकित्सक ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्ञानू का जिला अस्पताल और अमन का कानपुर अस्पताल में उपचार जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है
,







