थानों में सुनवाई  न होने पर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर लगाई गुहार 

Share this post

लोकेशन-रायबरेली

 थानों में सुनवाई  न होने पर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर लगाई गुहार थानों में सुनवाई  न होने पर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर लगाई गुहार 

 

 रायबरेली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लाख आदेशों के बाद भी रायबरेली की पुलिसिंग है जो सुधारने का नाम नहीं ले रही है पुलिस अधीक्षक रायबरेली अभिषेक अग्रवाल ने जब पदभार ग्रहण किया था तो सख्त आदेश दिए थे कि थानों पर ही सुनवाई की जाए लेकिन इसका असर थाने पर बैठे थाना इचांर्ज पर होता दिखाई नहीं दे रहा है पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर फरियादियों का जमवाड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है और थाने पर पीड़ितों की सुनवाई न होना पुलिसिया कार्यवाही को सवालों के घेरे में जरूर खड़ा करती है

 ताजा मामला रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के बिल्हन मजरे जगदीशपुर का है जहां की रहने वाली नीतू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है उसका साफ तौर पर कहना है कि 21 तारीख को सुबह समय लगभग 8:00 बजे पति धर्मेद्र पुत्र संतराम घर पर सो रहे थे तभी गांव के रंजीत यादव उर्फ राजा पुत्र स्वर्गीय छटाई यादव व ओमप्रकाश यादव पुत्र काशी यादव व एक अन्य व्यक्ति के साथ मेरे पति को बुलाकर घर से ले गए जाते समय मेरे पति ने मुझे ₹25000 मांगे थे और मैंने उनको दिए जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला तभी गांव के कुछ लोगों ने आकर बताया कि तुम्हारे पति रास्ते में गिरे पड़े हैं सभी घरवाले मौके पर पहुंचे तो पति को बेहोश हालत में देखकर तुरंत उन्हें डीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया पत्नी के द्वारा थाने पर नामजद तहरीर देने के बाद भी एफ आई आर भी नहीं दर्ज की गई वही थाने से भगा दिया गया घटना को 8 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पीड़ित महिला की कोई भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है थक हार कर पूरा परिवार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खड़ा है तस्वीरों में आप साथ दे सकते हैं छोटे-छोटे बच्चों के साथ पूरा परिवार आज पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा रहा है साथ दी थाने पर तैनात थाना इंचार्ज की कार्यवाही पर भी सवालिया निशान जरूर लगाए फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर परिवार को आश्वासन जरूर किया है की कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह होगा कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर क्या कार्यवाही कही जाती है यह देखने वाली बात होगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन