लोकेशन हरदोई
ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई 
हरदोई जिले के बालामऊ से बुढ़वल जानें वाली रेल लाइन पर बेनीगंज स्थित गांधी इण्टर कॉलेज के समीप थाना अतरौली के जुगराजपुर निवासी 70 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह पुत्र सीतला बाक्स सिंह की ट्रेंन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त ब्यक्ति सीतापुर की ओर से पैसेंजर ट्रेन से बालामऊ की ओर जा रहा था और अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। बेनीगंज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र भानू प्रताप सिंह ने पिता के गायब हो जाने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी। फिलहाल मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।







