ब्रेकिंग
पीलीभीत।
बहला फुसलाकर युवती भगाने के मामले में कांस्टेबल राजकुमार के खिलाफ थाना जहानाबाद में हुआ मुकदमा दर्ज।
पूर्व में युवती के भाई के द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
युवती के द्वारा खुद कॉल कर भाई को पूरी घटना की दी गई थी जानकारी।
युवती ने अपने भाई को फोन कर कहा मुझे मारा पीटा गया है,बंधक बना रखा है।
जानकारी होने पर पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद की पुलिस चौकी परेवा वैश्य क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले युवती के भाई ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात कॉन्स्टेबल राजकुमार को नामजद करते हुए शिकायत पत्र थाना जहानाबाद पुलिस को दिया।
मीडिया को जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला के द्वारा बताया गया है शिकायत पत्र के आधार पर आरोपित कॉन्स्टेबल राजकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 87, 127(2),115(2),351 (2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आपको बता दें पूर्व में भी आरोपित कॉन्स्टेबल राजकुमार एक युवती की हत्या के मामले में चर्चाओं में आ चुका है।
हालांकि युवती की हत्या उसके प्रेमी के द्वारा ही की गई थी।







