लोकेशन हरदोई
वन्य जीवों की तस्करी करने में 07 को भेजा गया जेल
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ मेले में पकड़े गए 07 तोता तस्करों को वन विभाग की टीम ने वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा अंतर्जनपदीय स्तर से प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीवों की तस्करी की जा रही थी वहीं मुखबिर की सूचना पर कोथावां के हत्याहरण मेले में सैकड़ो की संख्या में तोतों को तस्करी के लिए लाया गया था। कछौना वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की जहां से 150 तोता दो कछुऐ एवं अन्य प्रजाति के पंछियों को बरामद किया गया जिन्हें खुले आसमान में छोड़ दिया गया है। व तस्करी करने वाले 07 लोगों को जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त मामले से वन्य जीवों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।







