योगी के हुंकार के साथ आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

Share this post

कानपुर देहात में योगी की हुंकार के साथ आज थम जाएगा चौथे चरण का प्रचार

 कानपुर देहात में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए जनता से वोट की अपील करते हुए समर्थन मांगा और विपक्ष को घेरते हुए जमकर निशाना साधा और सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता तक सीधे पहुंचने वाले योजनाओं को भी गिनाया।

 कानपुर देहात में चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान होना है आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात के कस्बा झींझक में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। इस बीच कन्नौज के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा अध्यक्ष और एनडीए प्रत्याशी अखिलेश यादव पर शब्दो के तीखे तीर चलाने शुरू कर दिए सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे है और हमसे बदला लेने और बराबरी करने आये है अगर बराबरी करनी है तो हमारे महाराज योगी आदित्यनाथ ने बराबरी करो जिनको नाखून के बराबर नही हो हमारी पार्टी सरकार बनने पर क्या क्या कार्य कराने है उसकी लिस्ट बनाती है तो वही सपा के गुंडे लिस्ट बनाते है चुनाव के बाद सबको देख लेंगे। जनता के वोट से 2019 में डिम्पल यादव को हराया था इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में गुंडों के सरदार अखिलेश यादव को हराएंगे विकास की गंगा बहाएंगे।

तो वही योगी आदित्यनाथ ने जनता को सम्बोधित करते हुए चौथे चरण में 13 मई को मतदान करना है अब तक 3 चरणों मे हुए मतदान में जनता ने स्वीकारा है कि अबकी बार भाजपा सरकार अबकी बार चार सौ पर, जनता से अपील करते हुए कहा कि गर्मी की परवाह न करते हुए बढ़चढ़ कर मतदान कर सुब्रत पाठक को चुनाव जिता कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा सपा की सरकार ने भक्तों पर गोली चलवाई और भाजपा सरकार ने राम मंदिर बनवाया है झींझक के ज्यादातर लोग अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर आये है साथ ही रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार और सुब्रत पाठक सभी भक्तों को नई नवेली अयोध्या को दर्शन कराए जिस अयोध्या में हमारा और आप सबका का सहयोग रहा है जिस तरह देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में सहयोग दिया है।

पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ है आप मैं आपके पास आया हु यह कहने के लिए यह नया भारत सिर्फ बोलता ही नही है करके भी दिखाता है। कॉंग्रेस ने देश की सुरक्ष के सर्च खिलवाड़ किया सपा ने उत्तर प्रदेश की जनता से खिलवाड़ किया दोनों दक ही थाली के छत्ते बट्टे है तभी मिल जुल कर जोर आजमाइश करते है। बीजेपी का संकल्प आत्मनिर्भर और विकशित भारत के लिए है और सपा कॉंग्रेस मिल कर परिवार को खुशहाल बनाने के लिए चुनाव लड़ते है।

सपा सरकार में हर तीसरे दिन दंगे होते थे व्यापारी सुरक्षित नही थी लेकिन ये नया भारत।

लेकिन सपा के लोग माफियो कब्र पर सोक संवेदना दर्शाने गए थे। इनकी संवेदना राम भक्तों के लिए नही है।

लेकिन ये चुनाव भारत को नई गति देने है चुनाव है। यहाँ हर किसान खुशहाल होगा आत्म निर्भर भारत के लिए भाजपा आपका सहयोग चाहते है और हम भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए वोट की अपील करने आये है

अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ रहे है क्योंकि इंडी गठबंधन से कोई प्रत्याशी नही मिला कोई भाग गया तो कोई लड़ने को तैयार नही तब जाकर अखिश मैदान में आये और बोले हम सेवा करने आये है जब सेवा करनी थी तब सेवा की नही लेकिन इत्र की नगरी में गन्ध फैलाने का काम अखिलेश ने किया कन्नौज में दंगे करवाये महिलाओं और बिटियो कि आबरू से खेले लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ व्यापारी सुरक्षित है

जनता से योगी जी ने कहा घर घर जाकर अपील करेंगे हमे राम भक्त चाहिए राम विरोधी नही।

उ होने कहा पहले तीन घण्टे में ही 50 फीसदी कतदन करने की अपील की और भारत माता के जयकारों के साथ जनता का अभिवादन किया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन