लोकेशन – रायबरेली
– केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व स
लोन विधायक नें दी ग्रामीणों कों सौगात,
रायबरेली में दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को नाव से नदी नहीं पार करनी पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी के प्रयासों से डीह ब्लॉक के हाजीपुर-माधवपुर मार्ग में सई नदी पर पुल निर्माण के लिए पहली किस्त जारी हो गई है। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सलोन विधायक के साथ लड्डू बांटे और खुशियां मनाई। डीह ब्लॉक में प्रतापगढ़ बॉर्डर पर हाजीपुर व सलोन ब्लॉक के माधवपुर गांव के बीच सई नदी है। आस पास के कई गांवों के ग्रामीणों का पुल ना होने से नाव से नदी पार करनी पड़ती है। सलोन विधायक अशोक कुमार ने इस मामले को विधान सभा में भी उठाया था। विधायक के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने इसका संज्ञान लेते हुए लखनऊ के अधिकारियों से बात की थी जिस पर दशकों से लंबित सई नदी पर पुल निर्माण के लिए 18 करोड़, 15 लाख, 9 हजार रूपए स्वीकृत हुआ था। अब पुल निर्माण की कार्यदायी संस्था सेतु निगम को शासन ने पहली किश्त 9 करोड़, 7 लाख, 55 हजार रुपए की धनराशि जारी कर दी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।







