लोकेशन रायबरेली
खीरों पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार बांग्लादेशी युवकों को किया गिरफ्तार
रायबरेली आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के तहत रायबरेली का पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क दिखाई दे रहा है। जहां लगातार पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के द्वारा प्रतिदिन सभी थानों को सूचित कर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए सभी थानों को निर्देशित किया गया।जहां पुलिस अधीक्षक के अभियान के तहत खीरों पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है आपको बताते चलें मामला रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र कस्बे का है जहां अवैध रूप से रह रहे चार बंगलादेशी युवक कमल संतोष तन्मय और प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों के पास से तीन बांग्लादेशी पासपोर्ट आधार कार्ड एवं पैन कार्ड भी बरामद किया गया। सभी आरोपी कस्बा में अपनी पहचान छुपा कर रह रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।







