फतेहपुर में घरेलू कलह के चलते मायके जा रही महिला ने शुक्रवार को अपने मासूम बेटे को गोद मे लेकर यमुना में छलांग लगा दी। हादसे में नदी में डूब कर महिला की मौत हो गई। वहीं मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है।ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी रामा (27) पत्नी दिनेश निषाद अपने बेटे भारत (03) को लेकर अपनी बहन सुंदरिया पत्नी रामसुफल निवासी पलटूपुर थाना ललौली के साथ अपने मायके ग्राम चकला थाना चिल्ला जनपद बांदा जा रही थी। जब वह यमुना नदी चिल्ला पुल पर पहुंची तो उसने अपने बच्चे भारत को पुल से नीचे फेंक दिया तथा स्वयं पुल से नीचे कूद गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई है। घायल बच्चे भारत का इलाज चिल्ला में चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।







